पीएम मोदी की अपील का विरोध: बनारस में सड़क पर उतरे सोना-चांदी व्यापारी, बनाई झालमुरी
नई दिल्ली, मई 13 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना (Gold) न खरीदने की अपील की है। उसका विरोध अब उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी की गलियों तक पहुंच गया है। लखनऊ के बाद बुधवार को वाराणसी में पीएम मोदी की अपील का स्वर्णकार समाज और व्यापारियों ने विरोध किया। जिला मुख्यालय पर अनोखा और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। स्वर्णकारों और कारीगरों ने पारंपरिक आभूषण बनाने वाले औजारों को दरकिनार कर हाथों में झालमुरी के डिब्बे थाम लिए और सांकेतिक रूप से झालमुरी बेचकर अपना विरोध दर्ज कराया। इससे पहले लखनऊ में विरोध प्रदर्शन हुआ था। व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी बंद रखी थीं।कारीगरों के सामने रोजी-रोटी का संकट प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य सरकार और समाज का ध्यान स्वर्ण व्यापार में आ रही भारी गिरावट की ओर खींचना था। व्यापारियों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.