पटना, मई 12 -- राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर दो अलग-अलग पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कितने दिनों तक देशवासियों को गुमराह करते रहेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते थे कि विपक्षी आपका मंगलसूत्र छीन लेंगे। और अब 2026 में कह रहे हैं आप सोना खरीदना बंद करो। प्रधानमंत्री जी के सच और झूठ का वक्त हिसाब कर रहा है। उन्होंने कटाक्ष किया कि कितने दिन तक देशवासियों को गुमराह करते रहेंगे साहब। तेजस्वी ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा है कि बिहार के झाड़-फूंक वाले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी कह रहे हैं कि बीजेपी सरकार में लड़कियों को ...