नई दिल्ली, मार्च 9 -- पश्चिम एशिया में जारी जंग ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर डालना शुरू कर दिया है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से भारत समेत दुनिया के तमाम देशों को अपनी ऊर्जा आपूर्ति की चिंता सताने लगी है। दूसरी तरफ, क्षेत्र में मौजूद देश भी लगातार असुरक्षा की स्थिति का सामना कर रहे हैं। ऐसे में भारत में यूएई के पूर्व राजदूत हुसैन हसन मिर्जा ने कहा कि पीएम मोदी अगर ईरान और इजरायल में बैठे अपने समकक्षों से बात करते हैं, तो उनका एक फोन कॉल इस मुद्दे को हल करवा सकता है। एनडीटीवी के साथ बातचीत में मिर्जा ने इस युद्ध की वजह से यूएई की परेशानी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात नहीं चाहता कि यह युद्ध ज्यादा लंबा खिंचे और न ही वह अपने क्षेत्र का इस्तेमाल किसी तरह के हमले के लिए होने देगा। मिर्जा ने कहा, "सच कहूं तो मुझे समझ ...