पीएम मोदी करेंगे पाटेश्वरी विवि और मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण, सीएम योगी ने कार्यों की समीक्षा की
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री से समय मांगा है। शनिवार देर शाम शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने दोनों परियोजनाओं का निर्माण समय से पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए। दिसंबर में इसके लोकार्पण की उम्मीद है। दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बैठक में जिले की प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक, निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर उन्होंने असंतोष जताया। विश्वविद्यालय का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था और सेतु निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.