कानपुर, जून 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कानपुर दौरे में शहर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। कानपुर को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित ट्रांसगंगा पुल का शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों कराने की तैयारी चल रही है। 559 करोड़ रुपये की इस परियोजना समेत उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की करीब 3000 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है। शिलान्यास के बाद राज्य सेतु निगम अगस्त से पुल निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की लखनऊ टीम ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने सेतु निगम और यूपीसीडा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को यूटिलिटी ...