पीएम मुद्रा लोन के नाम पर ठगी, महिला समेत दो गिरफ्तार
नवादा, सितम्बर 5 -- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन समेत अन्य फायनेंस कम्पनियों के नाम पर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं को लोन का झांसा देकर लाखों की ऑनलाइन ठगी मामले में पुलिस ने शेखपुरा जिले की एक महिला समेत दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस की एक टीम ने दोनों को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शुक्रवार को दबोच लिया। इनके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल, 20 हजार नगद व एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों में से युवक को वारिसलीगंज के कुम्भी के समीप से तथा महिला को वारिसलीगंज के सब्जी बाजार मोड़ के समीप से पकड़ा। युवक के पास से 01 मोबाइल व महिला के पास से 01 मोबाइल, 20 हजार नगद व 01 एटीएम कार्ड बरामद किया। महिला की निशानदेही पर उसके गिरोह के एक युवक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.