पीएम मातृ वंदना योजना में 15 जून तक करें आवेदन
गाज़ियाबाद, जून 1 -- गाजियाबाद। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। योजना में गर्भवती महिलाओं को सहायता दी जाती है। बाल विकास अधिकारी शशि वार्ष्णेय ने बताया कि योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पहले बच्चे के जन्म पर पांच हजार रुपये और दूसरे बच्चे के रूप में लड़की होने पर छह हजार रुपये की सहायता दी जाती है।पहली किस्त तीन हजार रुपये तब मिलती है, जब गर्भवती महिला की पहली प्रसव-पूर्व जांच (एएनसी) और टिटनेस का पहला टीकाकरण हो जाता है व टीकाकरण कार्ड पर एमलीटीएस या आरसीएच नंबर दर्ज होता है।दूसरी किस्त शिशु के जन्म के बाद उसके तीसरे टीकाकरण के पूर्ण होने पर दी जाती है। वहीं दूसरे बच्चे के रूप में लड़की के जन्म पर छह हजार रुपये की राशि बच्ची के तीसरे टीकाकरण के बाद दी जाती है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.