पीएम मातृ वंदना योजना को लेकर सेविकाओं को प्रशिक्षण
साहिबगंज, अगस्त 11 -- बरहेट । प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर निसार आलम ने सेविकाओं से पात्र गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया। ट्रेनर शरीफ अंसारी ने (पीएमएमवीआई) पोर्टल और पोषण ट्रैकर ऐप पर लाभार्थियों की ऑनलाइन एंट्री की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि पहली संतान के लिए पात्र महिला को दो किस्तों में 5 हजार रुपये, जबकि दूसरी संतान के रूप में बालिका होने पर 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हुई समीक्षा मौके पर महिला पर्यवेक्षक सुमित्रा देवी थीं। यह भी पढ़ें- योजना में पंजीकरण कराएं गर्भवती-धात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.