बोकारो, मई 24 -- बोकारो वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचाने को लेकर शनिवार को जिला परिषद कार्यालय सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण निदेशालय के निर्देश पर किया गया, जिसमें जिले भर के महिला पर्यवेक्षकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं योजना से जुड़े कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में रांची से प्रशिक्षित होकर आईं चास ग्रामीण की महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती ममता कुमारी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक चिरंजीवी सिंह ने प्रतिभागियों को योजना की विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत ज...