बांका, मई 9 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंंज में गुरुवार को सीएचसी सहित चार जगहों पर नौ तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 400 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमें सीएचसी में 156, छत्रहार में 103, कसबा में 88 एवं विशनपुर में 53 गर्भवती महिलाओं ने बीपी, शुगर, एचबी इत्यादि का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सक ने जांच के बाद दवा देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अस्पताल प्रभारी डाक्टर अजय शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पर बल प्रदान किया। जिसमें खासकर बीपी, शुगर और हृदय के मरीजों को परहेज करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- कटोरिया में 415 गर्भवतियों के स्वास्थ्य की हुई जांच सुबह शाम मार्निंग वाक करने की सलाह देते हुए भोजन में लौकी, पर...