पीएम बालेंद्र शाह ने बाढ़ को जलवायु परिवर्तन से जोड़ा
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने मंगलवार को कहा कि पिछले हफ्ते तिब्बत की सीमा से लगी भोटेकोशी नदी के रास्ते रसुवा में आई विनाशकारी बाढ़ जलवायु परिवर्तन के कारण आई थी। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि जलवायु परिवर्तन के कारण यह आपदा आई है, क्योंकि यह पुष्टि हो चुकी है कि हिमालयी क्षेत्र में तापमान 1.8 डिग्री बढ़ गया है। शाह ने आगे कहा कि जलवायु परिवर्तन में पूरी दुनिया की भूमिका है और आपदा से निपटना भी पूरी दुनिया की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह घटना उस बढ़ते जोखिम की ओर इशारा करती है जिसका सामना हमें हिमालय में जलवायु परिवर्तन के नतीजों के तौर पर करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- 'मदद नहीं, मुआवजा चाहिए'... नेपाल ने भारत, अमेरिका और चीन से क्यों मांगा हर्जाना? बाढ़ हिमालयी क्षेत्र में चट्टान और बर्फ के हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.