पटना, मार्च 9 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि अमेरिका ने भारत को 30 दिनों तक रूस से तेल खरीदने की अनुमति दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को डेढ़ सौ करोड़ स्वाभिमानी भारतीयों का प्रतिनिधि होने के नाते तुरंत यह स्पष्ट करना चाहिए कि भारत एक मजबूत, स्वतंत्र, संप्रभु और सक्षम देश है और अपने निर्णय खुद ले सकता है। वह किसी दूसरे देश की अनुमति का मोहताज नहीं है। सोमवार को जारी बयान में तेजस्वी ने कहा कि दुनिया की बदलती राजनीति में भारत को अपने राष्ट्रीय हित सबसे ऊपर रखने होंगे। ऊर्जा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर हमारे फैसले स्वतंत्र और दूरदर्शी होने चाहिए। भारत की नीति भारत के लोगों के हित से तय होनी चाहिए, किसी बाहरी दबाव से नहीं। यही भारत की आत्मा में है और भारत का प्रधानमंत्री होने के नाते यही प्रधानमंत्री मोदी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.