पीएम पोषण योजना से मजबूत हो रहा पोषण, 1576 विद्यालयों में बच्चों को मिला दूध
कन्नौज, अगस्त 5 -- कन्नौज। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत बुधवार को जिले के सभी 1576 विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप दूध वितरित किया गया। प्रशासन का कहना है कि नियमित पौष्टिक आहार और गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण स्तर और पढ़ाई में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशन में योजना का संचालन पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। विद्यालयों में शासन द्वारा तय मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि प्रत्येक बुधवार को बच्चों को दूध वितरण किया जाता है, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिले। जिले के 1006 प्राथमिक विद्यालय, 259 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.