कन्नौज, सितम्बर 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत मंगलवार को अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर में मेन्यू के अनुसार बच्चों को गर्मागर्म दाल-चावल का पौष्टिक भोजन परोसा गया। विद्यालय में कुल 205 बच्चों ने भोजन ग्रहण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक पूजा पांडेय और सहायक अध्यापक नीतू सिंह ने भी बच्चों के साथ भोजन कर योजना की गुणवत्ता और व्यवस्था का जायजा लिया। भोजन शुरू करने से पहले विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता का ध्यान रखते हुए साबुन से हाथ धोए। इसके बाद सभी बच्चों ने विधिवत भोजन मंत्र का उच्चारण किया और फिर पंक्तिबद्ध होकर भोजन करना शुरू किया। प्रधानाध्यापक पूजा पांडेय ने बताया कि योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही उनमें स्वच्छता और स्वस्थ खान-पान की आदत विकसित करना है। यह भी पढ़ें- Beg...