सुल्तानपुर, मई 14 -- सुलतानपुर, संवाददाता । समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को कादीपुर तहसील के सामने भाजपा महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा की महिला नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग की। विधायक राजेश गौतम भी मौजूद रहे। इस दौरान किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य मधु काजल, सुनीता बरनवाल व विजय लक्ष्मी शुक्ला आदि महिला नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है,जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है।जनता यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने सपा सांसद का फूंका पुतला 2027 में सपा को इसका करारा जवाब देगी। इस मौके सुनीता...