मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मुशहरी, हिसं। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का कार्यकाल अविश्वसनीय, अद्भुत एवं देशहित में समर्पित रहा है। पीएम ने हर तबके को ध्यान में रखकर उसके उत्थान के लिए काम किया है। वे रोहुआ में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान विधायक बेबी कुमारी, अरविंद कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, विवेक कुमार, देवांशु किशोर, शशिरंजन शर्मा, सुबोध कुमार, मनोज तिवारी, अमित सिंह, अजय शंकर सिंह, डॉ. अशोक कुमार, श्रीकुमार सिंह, सत्येंद्र शर्मा, राजीव लोचन कुमार, रविशंकर कुशवाहा आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पीएम ने हर तबके के लिए काम किया : गिरिराज सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...