पीएम ने स्वयंसेवकों के साथ किया सीधा संवाद
दरभंगा, जुलाई 27 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। 'विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम' के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमावर्ती गांवों का दौरा कर लौटे 'माई भारत' के स्वयंसेवकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सीधा संवाद किया। इस राष्ट्रव्यापी संवाद कार्यक्रम में दरभंगा जिले के स्वयंसेवकों ने समाहरणालय स्थित एनआईसी से वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। इस अवसर पर डीडीसी स्वप्निल स्वयंसेवकों के साथ उपस्थित रहे। संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने स्वयंसेवकों से सीमावर्ती क्षेत्रों के अपने अनुभव, वहां की जीवनशैली, स्थानीय संस्कृति तथा विकास संबंधी चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांव देश के अंतिम गांव नहीं, बल्कि 'देश के पहले गांव' हैं। यह भी पढ़ें- भारत को समझने के लिए सीमावर्ती गांवों का दौरा करें युवा : प्रधानमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.