गुमला, नवम्बर 15 -- गुमला, हिटी। जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिले को शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिसई प्रखंड में निर्मित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही विशुनपुर,पालकोट और रायडीह प्रखंडों में एक-एक नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के शिलान्यास की भी घोषणा की। प्रखंड मुख्यालयों में लगाए गए एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस पहल को जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि एकलव्य विद्यालय जनजातीय बच्चों के सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.