पीएम ने राष्ट्रहित को दी प्राथमिकता:बाबूलाल
रांची, सितम्बर 5 -- बुंडू, संवाददाता। भाजपा रांची पूर्वी जिला की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला शनिवार को बुंडू में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और सामूहिक वंदे मातरम् के गायन से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। यह भी पढ़ें- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.