मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पीएम नरेन्द्र मोदी ने मोहित से पूछा, मुजफ्फरपुर की लीची क्यों प्रसिद्ध है? मुजफ्फरपुर की और क्या-क्या खासियत है? बिहार को लोग सबसे ज्यादा किस चीज के लिए पहचानते हैं? दिल्ली में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम ने जिले के छात्र मोहित से कुछ ऐसे ही सवाल किए। लौटकर आए मुखर्जी सेमिनरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वीं के छात्र मोहित ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि यह एक सपने के सच होने जैसा था। मोहित के साथ गए शिक्षक उदय शंकर मिश्र ने कहा कि पीएम से मिलने से पहले दो दिनों की कार्यशाला थी, जिसमें अलग-अलग राज्य के चयनित बच्चे शामिल हुए। मोहित को प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित प्रधानमंत्री ने मोहित को सम्मानित किया। मोहित देशभर के 4.5 करोड़ प्रतिभागियों के बीच से चुने गये ...