पटना, मार्च 23 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को बता दिया कि भारत युद्ध नहीं, शांति का पक्षधर है। प्रधानमंत्री के लोकसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर दिये बयान पर संजय सरावगी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सकारात्मक रहते हैं और आज भी उन्होंने वही बातें की हैं। श्री सरावगी ने कहा कि पीएम ने जहां संयम की बात कही, वहीं सतर्क रहने की जरूरत बताई। पीएम ने जानकारी दी कि भारत ने पिछले 11 वर्षों में अपने ऊर्जा आयात का डायवर्सिफिकेशन (विविधीकरण) किया है। पहले क्रूड ऑयल, एलएनजी और एलपीजी ऊर्जा जरूरतों के लिए 27 देशों से आयात किया जाता था। आज भारत 41 देशों से ऊर्जा आयात करता है। पीएम मोदी ने देशवासियों को भरोसा दिया है कि सरकार अलग-अलग देशों के आपूर्तिकर्ता के साथ भी सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.