नई दिल्ली, फरवरी 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल की यात्रा बहुत खास रही है। दोनों देशों के संबंध इस यात्रा के बाद और भी ज्यादा मजबूत हुए हैं। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी निजी जिंदगी में भारत के महत्व को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पत्नी सारा से उनकी मुलाकात तेल अवीव के एक भारतीय रेस्टोरेंट में हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त कॉन्फ्रेंस कर रहे नेतन्याहू ने कहा, "मैं व्यक्तिगत तौर पर भारत का बहुत बड़ा ऋणी हूं। जब मैं सारा से मिला तो हमारी पहली या दूसरी मुलाकात तेल अवीव के एक भारतीय रेस्टोरेंट में हुई थी। सारा का यह भारतीय खाने से पहला परिचय था, इसलिए वह एक शानदार पहली डेट थी, न केवल खाना बेहतरीन था, बल्कि मुलाकात भी शानदार रही थी।" यह भी पढ़ें- दुश्मनो...