आदित्यपुर, सितम्बर 21 -- आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा के द्वारा आदित्यपुर-02 स्थित एमआईजी दुर्गा पूजा मंडप में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसका उद्घाटन कल शाम 5 बजे पूर्व मुख्य मंत्री सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में उनके जीवन की बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन आगामी 2 अक्टूबर तक रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.