नई दिल्ली, जून 24 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में सिनेमा जगत के सितारों के साथ मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस मुलाकात की एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज पंचायत के एक्टर्स दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक से हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। इस रील को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने जो कैप्शन लिखा उसपर सेलेब्रिटी भी रिएक्शन दे रहे हैं। रील में पीएम मोदी मजाक में एक्टर्स से पूछते भी हैं कि उनकी बात पंचायत सुनती है या नहीं सुनती। इसके बाद सभी लोग जोर से हंस पड़ते हैं।पंचायत एक्टर के साथ हुई पीएम मोदी की बातचीत मंगलवार को हुए रिपब्लिक समिट के दौरान पीएम मोदी देश के कई कलाकारों से मिले थे। उन्होंने मुलाकात की कुछ तस्वीरें और रील सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। एक रील में सीरीज पंचायत ...