नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात (शनिवार) 8.30 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, माना जा रहा है कि इस दौरान वह बीती रात लोकसभा में पारित न हो सका महिला आरक्षण संबंधित संविधान संशोधन बिल पर अपनी बात रख सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चूंकि सरकार का पूरा फोकस डिलिमिटेशन करके सीटों को बढ़ाकर 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देने पर है तो पीएम मोदी आज अपना संबोधन इसी मुद्दे पर रख सकते हैं। इससे पहले भी पीएम मोदी कई अहम मामलों पर रात आठ बजे देश को संबोधित करते आए हैं। सबसे पहले नोटबंदी के समय पीएम मोदी ने साल 2016 में देश को रात आठ बजे संबोधित किया था। उसके बाद भी कई अन्य मामलों में उनका संबोधन हुआ है। शनिवार को लोकसभा में विपक्ष ने संविधान (131वां) संशोधन विधेयक पास नहीं ह...