पीएम जनधन से झारखंड के 2.56 करोड़ लोगों को मिला लाभ
रांची, जून 27 -- रांची। केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को रांची स्थित राजकीय अतिथि गृह में झारखंड सरकार के समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा, संविधान और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत लगभग 2.56 करोड़ लोगों को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से लगभग 1.73 करोड़ लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 39.82 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने के आरोपों को सिरे से नकारा। विशेषकर राज्य के ओबीसी छात्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.