लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) जारी रखने के केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम ऐतिहासिक है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीएमजीएसवाई का तीसरा चरण मार्च 2028 तक जारी रहेगा। इसके तहत 83,977 करोड़ की लागत से गांवों को कृषि मंडियों, स्कूलों और अस्पतालों से जोड़ने वाली सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के डीए व डीआरए में दो प्रतिशत इजाफे के फैसले का भी स्वागत किया है। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, यूपी में सफर को मिलेगी रफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.