फरीदाबाद, मार्च 20 -- नूंह। नूंह में पीएम गति शक्ति योजना के तहत विकास कार्यों को नई गति देने की तैयारी है। शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त दलबीर सिंह फोगाट ने बैठक में अधिकारियों को यह दिशा-निर्देश दिए। जिले को देश के 28 चयनित जिलों में शामिल किया गया है। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में अधिकारियों को जिला स्तरीय मास्टर प्लान की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि इस योजना के तहत आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर विकास कार्यों को बेहतर बनाया जाएगा। इससे योजनाएं समय पर पूरी होंगी और विभागों के बीच समन्वय मजबूत होगा। अधिकारियों को बताया गया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना और आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करना है। इसके साथ ही आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में कहा गया कि भू-स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.