फतेहपुर, जुलाई 14 -- खागा, संवाददाता बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के तत्वावधान में चलाए जा रहे 'पीएम नरेंद्र मोदी को राखी भेजो - राज्य मांगो' अभियान के तहत मंगलवार को नगर के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखियां और पत्र भेजे। बीते 10 जुलाई से शुरू हुआ यह अभियान रक्षाबंधन तक चलेगा। जिसके तहत पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र से एक लाख राखियां और भावनात्मक पत्र प्रधानमंत्री को भेजने का लक्ष्य रखा गया है।विद्यार्थियों ने अपने पत्रों में क्षेत्र की उपेक्षा, बेरोजगारी, जलसंकट और पलायन के साथ-साथ शैक्षिक असमानता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। छात्रों ने लिखा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी बुंदेलखंड में एक भी महिला यूनिवर्सिटी, आईआईटी, आईआईएम या एम्स जैसी उच्च शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थाएं नहीं हैं।बुंदेलखंड यह भी पढ़ें- Prayagraj News: समस्याओं को ...