भभुआ, मार्च 24 -- कहा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन, मछली पालन हर क्षेत्र में विकास हुआ है कैमूर की 2.61 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपए देकर रोजगार दिया (समृद्धि योजना) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से कहा कि मैं प्रधानमंत्री को नमन करता हूं। उनका काफी सहयोग मिल रहा है। उनकी मदद से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन, मछली पालन हर क्षेत्र में विकास हुआ है। कई बड़ी योजनाओं पर काम हुआ है। कैमूर की 2.61 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपए देकर रोजगार दिया। अब निजी अस्पतालों की स्थापना पर जोर दिया जा रहा है। आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। खिलाड़ियों को नौकरी दी जा रही है। पर्यटन स्थल और इको पार्क का विकास किया जा रहा है। स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स, प्रक्षागृह आदि का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि भभुआ के सदर अस्पताल को अति...