चतरा, अप्रैल 23 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम एदला निवासी रविंद्र कुमार साहू, पिता मोहन साहू जो पिछले कई वर्षों से गंभीर बीमारी एप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित हैं। उनका उपचार क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर में चल रहा है। इसकी सूचना पर सांसद कालीचरण सिंह के अनुशंशा पर प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, रविंद्र कुमार साहू के इलाज के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 3,00,000 (तीन लाख रुपये) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जानकारी के अनुसार, रविंद्र कुमार साहू का ससुराल टंडवा प्रखंड के सेरनदाग गांव में है। उनका साला सुरेश कुमार साहू ने अपने जीजा रविंद्र कुमार साहू के बिगड़ते स्वास्थ्य की सूचना प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- विधायक ने मृतक के पीड़...