नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 अप्रैल को दूरदर्शन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर कांग्रेस नेता टीएन प्रतापन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में इस संबोधन को आदर्श चुनाव आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन बताया गया है। याचिकाकर्ता के अनुसार, प्रधानमंत्री ने रात करीब 8:30 बजे दिए राष्ट्र के नाम संबोधन में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक से जुड़े हालिया घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए कई विपक्षी दलों कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और समाजवादी पार्टी की आलोचना की। साथ ही मतदाताओं से इन दलों को जवाबदेह ठहराने की अपील की गई।याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस भाषण का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और संसद टीवी पर किया गया, जो सरकारी संसाधनों से संचालित होते हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्र क...