कौशाम्बी, अगस्त 27 -- युवा भारत कौशाम्बी के तत्वावधान में महामाया राजकीय महाविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सुना। संबोधन में खेलों को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी अजय साहू, विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी अंशु मिश्रा एवं खेलो इंडिया प्रभारी संदीप सरोज रहे। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य सुषमा देवी ने की। एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान खिलाड़ियों से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा निखारने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- पीएम ने युवाओ से किया संवाद, सुझाव पर खेल जगत में होगा सुधार कार्यक्रम में महाविद्यालय के ...