धनबाद, जून 11 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबा कार्यकाल 12 वर्ष पूरा किया। इस उपलक्ष्य में भाजपाइयों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-पाठ कर प्रधानमंत्री और देश के लिए मंगलकामनाएं कीं। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिरों में पूजापूजा का आयोजन राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा जनप्रतिनिधियों व संगठन ने विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया। झरिया के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में सांसद ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान खाटू श्याम की पूजा कर क्षेत्र की सुख-शांति, विकास और जनकल्याण की मंगलकामना की। मौके पर सांसद ने कहा कि धनबाद क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और समृद्धि बनी रहे तथा सभी लोग शांतिपूर्ण जी...