कुशीनगर, मार्च 9 -- जटहां बाजार, हिन्दुस्तान संवाद।पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर खुर्द गांव में मारपीट में घायल 50 वर्षीय मालती देवी की इलाज के दौरान मौत के बाद रविवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों में आक्रोश फैल गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने शव को आधे घंटे तक दरवाजे पर रख कर विरोध जताया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में शनिवार की देर रात ही मृतका के पति श्रीराम यादव की तहरीर पर रामदरश शर्मा, निर्मला, जड़ावती, रमेश शर्मा, दुर्गावती व शशि प्रताप शर्मा समेत छह लोगों के विरुद्ध कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.