पीएम के नेतृत्व में युवा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति
मोतिहारी, जुलाई 6 -- मोतिहारी, एक संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण दिवस के अवसर पर सोमवार को एस. के. एस. महिला कॉलेज के सभागार में छात्र-छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। ध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष बब्लू पासवान ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए समर्पित था। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी साधन है। साथ ही देश की सबसे बड़ी शक्ति उसके युवा हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: राष्ट्र निर्माण में डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी प्रासंगिक : सीग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.