मुजफ्फरपुर, जून 13 -- कांटी। भाजपा पश्चिमी जिला कार्यालय में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। बिहार को 2014 से 2024 के बीच लगभग 9.23 लाख करोड़ की केंद्रीय सहायता एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है। मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए देश ने जनकल्याण, सुशासन और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। विकसित भारत-2047 का संकल्प केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है। यह भी पढ़ें- यूपीए की तुलना में मोदी सरकार में बिहार को मिली चार गुनी मदद : सरावगी क...