पीएम के नेतृत्व में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं गरीब, किसान, महिलाएं एवं युवा
सिमडेगा, मई 29 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। भाजपा के द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने देश के समक्ष चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास विषय पर मार्गदर्शन किया। चौथे सत्र में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहु ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.