बांका, अप्रैल 14 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। सोमवार को समुखिया मोड़ स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को एक स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के हित में लागू विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताया गया। वाजिन कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृत्व लाभ योजना और महिला स्वावलंबन से जुड़ी अन्य पहल के बारे में जानकारी दी गई। सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की योजनाओं की सराहना की। यह भी पढ़ें- महिलाओ के लिए किये गए बेहतर कार्यों को स्क्रीन पर किया गया प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.