पीएम के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की
समस्तीपुर, जून 11 -- विद्यापतिनगर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र के निरंतर विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने गरीब कल्याण, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना विकास तथा जनहितकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। यह भी पढ़ें- श्री जगन्नाथ मंदिर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.