पीएम के आह्वान पर ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे डीएम
आजमगढ़, मई 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर सोमवार को जि लाधिकारी रविंद्र कुमार ई-रिक्शा से अपने कार्यालय पहुंचे। डीएम के साथ ई रिक्शा पर उनके पीआरओ और गनर भी सवार थे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने आपदा पर पेट्रोल-डीजल बचाने का आमजन से आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि निजी वाहनों की बजाए सवारी वाहन या इलेक्ट्रिकल वाहन का अधिक से अधिक प्रयोग करें, ताकि देश हीत में ईधन की बचत हो सके। पीएम और सीएम के इस आह्वान पर डीएम ने हरबंशपुर स्थित अपने आवास से ई रिक्शा से कार्यालय आना-जाना सोमवार से शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक ने जनता से की अपील, पेट्रोल-डीजल का कम करें प्रयोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.