चाईबासा, मई 4 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 15वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को दो मैच खेले गए। ग्रुप-ए के अंतिम लीग मैच में जहां चक्रधरपुर की पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ने चाईबासा के संत विवेका इंग्लिश स्कूल को और ग्रुप-डी के अंतिम लीग मैच में संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय चाईबासा ने सोनुवा के सीतानाथ महतो विद्या मंदिर को एकतरफा मुकाबले में 180 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
अगला मैच ग्रुप लीग का अंतिम मैच सोमवार को सुबह 7 बजे से मांगी लाल रुंगटा प्लस टू विद्यालय चाईबासा एवं इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर के बीच खेला जाएगा। 6 एवं 7 मई को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले होंगे। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.