हमीरपुर, नवम्बर 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। पीएम कुसुम योजनान्तर्गत शासन द्वारा सोलर पंपों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जनपद में भी कृषि विभाग ने इस योजना के तहत किसानों से आवेदन मांगे है। पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना में किसानों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। उप कृषि निदेशक डॉ.प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान यानी कुसुम योजना का ऐलान किया था। जिसके अंतर्गत किसानों को अपनी भूमि पर सौर ऊर्जा से संचालित नलकूप लगाने को अनुदान दिए जाने की व्यवस्था है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में इस योजना को लागू करते हुए किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को खेतों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.