पीएम की सुरक्षा में चूक की हो न्यायिक जांच : मोर्चा
बिहारशरीफ, सितम्बर 9 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले कथित फर्जी पीएमओ पहचान-पत्र के सहारे प्रवेश की कोशिश के मामले में न्यायिक जांच आयोग गठित करने की मांग की है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो, राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र सिंह पटेल व राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने बुधवार को बयान जारी कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड प्लाजा में दो लोगों को फर्जी पीएमओ पहचान-पत्र के कथित इस्तेमाल और हथियार के साथ प्रवेश की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- मंगेतर के लिए परफ्यूम लेने गया था रोहन पारेख, PM की सुरक्षा में चूक कर डाली; देखें कुंडली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.