पूर्णिया, अप्रैल 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण दुनिया भर में कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। जहां विकसित देश भी इस ऊर्जा संकट के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने न केवल अपनी तेल आपूर्ति को सुरक्षित रखा है, बल्कि आम नागरिकों पर वैश्विक महंगाई का बोझ भी नहीं पड़ने दिया। प्रधानमंत्री ने इस ऊर्जा संकट से निपटने के लिए सौर और ग्रीन इनर्जी को बढ़ावा देने की बात कही है। साथ ही देशवासियों से वैकल्पिक ऊर्जा की ओर बढ़ने का आह्वान किया है। उक्त बातें रविवार को शहर के सुप्रसिद्ध सर्जन और भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहीं। प्रधानमंत्री मोदी की सक्रिय विदेश नीति का ह...