पीएम की जनसभा के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी
नोएडा, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की प्रगति को लेकर मंडलायुक्त मेरठ भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। उन्होंने सभी कार्यों को उच्च मानकों के साथ पूरा करने के आदेश दिए। साथ ही, अलग-अलग कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा कराने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मंडलायुक्त को अब तक की तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया। मंडलायुक्त ने मंच, लोकार्पण स्थल और रैली स्थल की व्यवस्थाओं की समीक्षा के सुरक्षा समेत पार्किंग, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, आमंत्रण प्रक्रिया, शटल बस सेवा, वीआईपी एवं वीवीआईपी मूवमेंट, व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाओं को मानकों के साथ पूरा करने के आदेश दिए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.