कुशीनगर, मई 13 -- कुशीनगर। निज संवाददाता जिले के सराफा बाजार में इन दिनों बेचैनी का माहौल है। पहले से ही कमजोर पड़े कारोबार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील ने व्यापारियों की चिंता और बढ़ा दी है, जिसमें लोगों से एक साल तक सोना खरीदने से बचने की बात कही गई है। फिलहाल बाजारों में इसका सीधा असर दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन कारोबारी आने वाले दिनों को लेकर आशंकित हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के दौर में खास तौर से पीएम मोदी की अपील या संदेश का असर तेजी से फैलता है और इसका प्रभाव बाजार पर पड़ना तय माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- संकट में सर्राफा कारोबार, बढ़ती अनिश्चितता से ज्वेलरी बाजार बेचैनबाजार की स्थिति सराफा कारोबारियों का कहना है कि पहले से ही बाजार की स्थिति सामान्य नहीं है। बीते कुछ महीनों में ग्राहकों की संख्या में लगातार कम...