पीएम की अपील से कारोबार को लगेगी करारी चपत
भदोही, मई 12 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देश की आर्थिक नीतियों और सोने की खरीदारी को लेकर केंद्र सरकार की अपील के बाद सर्राफा कारोबारियों में चिंता है। इसी कड़ी में सोमवार को पश्चिम मोहाल स्थित स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राम रक्षा सेठ के आवास पर समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा नागरिकों से आगामी एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने की अपील पर गहन चर्चा की गई तथा इसके संभावित आर्थिक प्रभावों पर चिंता व्यक्त की गई। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राम रक्षा सेठ ने कहा कि पहले से ही बदलती आर्थिक नीतियों, बढ़ती महंगाई, जीएसटी व्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण सर्राफा बाजार कठिन दौर से गुजर रहा है। यह भी पढ़ें- सोना नहीं खरीदने की अपील से सर्राफा व्यापारियों की बढ़ी चिंता ऐसे समय में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.