पीएम की अपील पर हिमाचल राजभवन में हर रविवार पेट्रोल-फ्री संडे; काफिला भी आधा
शिमला, मई 13 -- प्रधानमंत्री मोदी की फ्यूल बचत की अपील पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अब राजभवन में हर रविवार 'पेट्रोल-फ्री संडे' मनाया जाएगा, जिसके तहत किसी भी सरकारी वाहन में ईंधन का इस्तेमाल नहीं होगा। राज्यपाल ने अपने काफिले की गाड़ियां आधी कर दी हैं। वह अब सरकारी हेलीकॉप्टर का उपयोग भी नहीं करेंगे। कामकाज के लिए ऑनलाइन बैठकों को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्यपाल ने इसे एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए जनता से कारपूलिंग और सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आग्रह किया है ताकि वैश्विक संकट के बीच देश आत्मनिर्भर बन सके। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने गैरजरूरी वाहन उपयोग और प्रदूषण को कम करने के लिए रविवार को सरकारी कामकाज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या सीमित यात्रा व्यवस्था के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.