पीएम की अपील पर काफिला छोड़ ट्रेन से मंत्री ने की यात्रा
लखनऊ, मई 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एंव उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने गाड़ियों का काफिला छोड़ कर ट्रेन से यात्रा की। नई दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-तीन से बाहर निकलने के बाद वह मेट्रो स्टेशन पहुंचे और यहां से सरायं काले खां रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से नमो भारत ट्रेन से मेरठ के लिए प्रस्थान किया। मेरठ में वह मोदीपुरम स्टेशन पर उतरे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच केवल ईंधन बचत तक सीमित नहीं है। वह दूरदर्शी हैं और पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक बचत और भविष्य की पीढ़ियों के लिए संसाधनों को सुरक्षित रखने का व्यापक अभियान है। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की सलाह पर दिल्ली के मंत्री ने मेट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.